Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में आयोजित समाधान शिविरों में 4397 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण ..

Published

on

जैजैपुर और डभरा विकासखंड के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ ,

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व सामग्री वितरण से हितग्राही लाभान्वित – संयोगिता सिंह जूदेव ..

सक्ती, सक्ती जिले के डभरा एवं जैजैपुर विकासखंड में आयोजित समाधान शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

जैजैपुर के ठठारी में शिविर –

जैजैपुर विकासखंड के ग्राम ठठारी स्थित शासकीय हाई स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में 11 ग्राम पंचायतों – ठठारी, ठूठी, दर्राभांठा, खम्हरिया, छितापंडरिया, अकलसरा, रायपुरा, सिरली, हरदी, लोहराकोट व बर्रा – को शामिल किया गया। इस शिविर में कुल 2497 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई।

डभरा के कोटमी में शिविर –

इसी प्रकार डभरा विकासखंड के ग्राम कोटमी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में कोटमी सहित 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। यहां कुल 1900 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की कार्यवाही की गई।

स्वास्थ्य और जनकल्याण पर विशेष जोर –

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शासन-प्रशासन की उपस्थिति –

ठठारी शिविर में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक केशव प्रसाद चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

कोटमी शिविर में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, एसडीओ बालेश्वर राम, जनपद सीईओ सी.के. आदिले, तहसीलदार संजय मिंज, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा सिदार समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचाया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष व जागरूकता का वातावरण बना।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़4 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending