Connect with us

खबर बिलासपुर

जिला प्रशासन की पहल ..

Published

on

मोर गांव मोर पानी महा – अभियान के तहत जल के प्रत्येक बूंद को सहेजने की तैयारी ,

कलेक्टर ने दिए व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश ..

बिलासपुर, जिले के सभी 486 ग्राम पंचायतो में मोर गांव मोर पानी महाअभियान के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके तहत जल के समुचित उपयोग एवं जल संकट की जानकारी देते हुए कम से कम भूजल के उपयोग एवं फसल चक्र तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण आगामी मानसून में करने हेतु जानकारी गांवों में दी जा रही है इसके लिए सभी ग्राम पंचायत में विशेष संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से सामूहिक स्थान पर जल जागरुकता व्यापक पैमाने पर लाने का प्रयास कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश में किया जा रहा है।

जिले में बड़े पैमाने में बारहमासी नालों पर बोरी बंधान के कार्य कराए जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं जिसके परिपालन में बोरी बंधान का कार्य व्यापक रूप जन भागीदारी और श्रमदान के माध्यम से प्रारंभ कर दिया गया है, इसमें ग्रामीणों का विशेष सहयोग मिल रहा है। इसके लिए ग्रामीण जनों में जागरूकता के साथ-साथ जल के समुचित उपयोग के लिए समझ पैदा की जा रही है इसके परिणाम स्वरूप ग्रामीण जन अपने से ही आगे आकर बोरी के कार्य को परिणित कर रहे हैं।
इसके साथ-साथ जिले में फेल हो चुके बोरवेल को सैंड फिल्टर रिचार्ज स्पीड के माध्यम से फिर से प्रारंभ किए जाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही भूजल स्तर पर रिचार्ज के लिए पर्कोलेशन टैंक एवं मनरेगा की डबरियों में इंजेक्शन वेल तकनीक से भूजल को रिचार्ज करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा सभी जिला और जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए गए है।

केंद्रीय ग्राउंडवाटर बोर्ड के रिपोर्ट के अनुसार जिले की बिल्हा और तखतपुर विकासखंड सेमी क्रिटिकल श्रेणी में आते हैं जिनके ग्राम पंचायत में जल संकट की संभावना है जल संकट से बचने के लिए ग्राम पंचायत में विशेष अभियान चलाकर जन जागरूकता और जल के समुचित उपयोग तथा भूजल स्तर को बढ़ाने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा गांधी नरेगा के तहत भी जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य लिए जा रहे हैं ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो सके l
जलदूत मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भूजल स्तर की जानकारी प्रत्येक मानसून के पूर्व और मानसून के पश्चात रिकॉर्ड की जाती है इसकी जानकारी भी ग्राम पंचायत भवन अथवा सार्वजनिक स्थलों पर लिखकर ग्रामीण जनों को ग्राम के भूजल स्तर की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि ग्रामीण जनों में भूजल संवर्धन और संरक्षण के लिए जागरूकता लाईजा सके। इसके तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शपथ भी ग्रामीण जनों द्वारा ली जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending