Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के मसनियाकला में समाधान शिविर का किया गया आयोजन ..

Published

on

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का किया गया समाधान ,

समाधान शिविर में हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित ..

सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत मसनियाकला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर के मसनियाकला में सक्ती जनपद पंचायत के ग्राम जोंगरा, आमापाली, बैलाचुवा, मसनियाकला, रगजा, गढगोढी, अमलडीहा, कांदानारा, मरकामगोढी, नंदेली, परसदाखुर्द, बोईरडीह, केरीबंधा से कुल 3146 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे सभी आवेदनो का त्वरित निराकरण किया गया। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा हमारी सरकार में जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न योजनाएं चल रही है ये सभी योजनाओं को हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश सुशासन तिहार के माध्यम से किया जा रहा। जिससे आमजनों के क्षेत्र या गांव में ही समस्याओं का समाधान हो सके। सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि अभी कुछ दिनों बाद मानसून लगने वाला है जिससे किसानों को बीज एवं खाद के लिए परेशानी होना न पड़ें और व्यवस्थित ढंग से सही समय पर खाद उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य विभाग का लापरवाही की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में जो भी समस्या है उसका तत्काल निराकरण करे।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि यहां उपस्थित जितने भी आमजन है जिंनकी जो समस्याएं हैं उन सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। मै सभी अधिकारियों से कहना चाहता हु की आमजनों की समस्याओं का निराकरण आप गुणवत्तापूर्वक करें और जो यथासंभव हो सके उतना ही बढ़िया ढंग से निराकरण करके दे। ताकि गांवों के लोग ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके। जितने भी विभागीय स्टॉल है सभी अधिकारी अपनी योजनाओं के बारे में बताएं और नई नई योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराएं। शिविर में कलेक्टर ने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के बातों को संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग में अपर कलेक्टर के. एस. पैंकरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उक्त शिविर में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा प्राप्त आवेदनो का त्वरित निराकरण किया गया, विभिन्न विभाग द्वारा शासन के संचालित योजनाओ को आमजन के समक्ष शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया जिसमे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्न प्राशन, गोद भराई का कार्य किया गया, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा शिविर में उपस्थित लोगो का जांच उपरांत दवाई वितरण किया गया जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई। समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया था स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई भी उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया।

मसनियाकला में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रॉय, जनपद पंचायत प्रतिनिधि ऋषि रॉय, सत्य प्रकाश महंत, राजू राठौर, टंकेश्वर पटेल, टिकेश्वर पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य, ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending