Connect with us

खबर सक्ती ...

रेजांगला पवित्र माटी कलश यात्रा का कोरबा में भव्य स्वागत ..

Published

on

शहीद अहीर जवानों की स्मृति में हुआ सम्मान समारोह ,

सांसद ज्योत्सना महंत व यादव समाज के पदाधिकारियों ने की गरिमामयी उपस्थिति ..

सक्ती, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा आयोजित रेजांगला पवित्र माटी कलश यात्रा एवं सम्मान समारोह दिनांक 24 मई को कोरबा जिले में भव्यता एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। यह यात्रा भारत-चीन 1962 के रेजांगला युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए 114 सैनिकों—जिनमें से 112 अहीर थे—की स्मृति में निकाली जा रही है।

यह यात्रा 13 अप्रैल 2025 को छपरा, बिहार से आरंभ होकर 19 राज्यों में भ्रमण कर रही है, जो 18 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल जनसमूह के साथ सम्पन्न होगी।

कोरबा में यह कार्यक्रम सायं 04 बजे सीतामणी गौ माता चौक से बाइक रैली एवं शोभायात्रा के रूप में प्रारंभ हुआ, जो संपूर्ण शहर भ्रमण कर हरिमंगलम होटल, डी.डी.एम. रोड पर एक सम्मान समारोह में परिवर्तित हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं युवा नेता सूरज महंत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ममता यादव, प्रदेश प्रभारी रेजांगला कलश यात्रा, छत्तीसगढ़ ने की।

विशिष्ट अतिथियों में डी. आर. यादव (राष्ट्रीय सचिव, अ.भा. या. महासभा), रिखीराम यादव (जिला अध्यक्ष झेरिया समाज), किरण यादव (राष्ट्रीय सह संयोजक, कलश यात्रा), छोटेलाल यादव (जिला अध्यक्ष ग्रामीण, महासभा, सक्ती) समेत अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि माननीय सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि रेजांगला की यह यात्रा शहीद अहीर वीरों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने युवाओं से उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। तथा सभी अतिथियों ने बारी-बारी से अपनी बात रखी।

इस अवसर पर यादव समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े छोटे लाल यादव जिला अध्यक्ष, नाथूराम यादव, सोहित राम यादव, अर्जुन यादव, मनहरण यादव, अरुण यादव, विजय यादव, संतोष यादव, गोपाल यादव, दिल बोधन यादव, हिमांशु यादव, यश यादव, गीता यादव, सर्वे यादव, वीरू यादव, प्रमोद कुमार यादव, रोहित यादव, सतानंद यादव, तेज कुमार यादव, पुरुषोत्तम यादव, बुधवारसाय यादव, शेष यादव, गीता यादव, श्यामकली यादव, रोनित यादव, द्वारिका यादव, महेंद्र यादव, राजमती यादव, रामगोपाल यादव सहित सैकड़ों समाज बंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

यात्रा का उद्देश्य रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीर अहीर जवानों की स्मृति को जीवित रखना और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से अवगत कराना है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending