Connect with us

खबर सक्ती ...

सारागांव एवं बाराद्वार में पृथक शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग – राकेश महंत ..

Published

on

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश महंत ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा पत्र ..

सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत सारागांव एवं बाराद्वार को पृथक संगठन इकाई का दर्जा देते हुए दोनों स्थानों पर पृथक शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग उठाई गई है। यह मांग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता राकेश महंत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को पत्र भेजकर की है।

अपने पत्र में राकेश महंत ने उल्लेख किया है कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र एक विस्तृत क्षेत्र है, जिसमें सक्ती, बम्हनीडीह एवं बलौदा तीन जनपद पंचायतें सम्मिलित हैं। वहीं सारागांव एवं बाराद्वार दोनों स्थानों पर नगर पंचायत कार्यरत है तथा दोनों पृथक तहसील के रूप में स्थापित हैं।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती एवं स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के प्रभावी संचालन हेतु इन दोनों नगर पंचायतों को पृथक संगठन इकाई का दर्जा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। इससे कांग्रेस संगठन की सक्रियता में वृद्धि होगी तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रभावी कार्य किया जा सकेगा।

राकेश महंत ने मांग की है कि संगठन हित में शीघ्र निर्णय लेते हुए सारागांव एवं बाराद्वार के लिए पृथक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की जाए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending