खबर सक्ती ...
अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, सक्ती जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं उप आबकारी आयुक्त बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर तथा प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आज वार्ड क्रमांक 6, लवसरा राजाभांठा, थाना बाराद्वार क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कार्तिक कुर्रे, पिता रंजीत लाल अपने घर से महुआ शराब का अवैध व्यापार कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने उसके घर पर दबिश दी, जहां रसोईघर में छुपाकर रखी गई एक नारंगी रंग की प्लास्टिक बाल्टी में कुल 11 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
कार्तिक कुर्रे को मौके पर ही गिरफ्तार कर, उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी विभाग सक्ती के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक, भारती यादव और परसराम कहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login