Connect with us

खबर सक्ती ...

जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भोथिया में और जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत सकराली में हुआ समाधान शिविर का आयोजन ..

Published

on

सुशासन तिहार: समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक, कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि ,

मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड से हितग्राही हुए लाभान्वित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल ‘सुशासन तिहार’ प्रदेश में पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में एक सशक्त प्रयास सिद्ध हो रहा है। इसके अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भोथिया में और जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत सकराली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भोथिया में आयोजित समाधान शिविर में विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ग्राम पंचायत भोथिया में आयोजित समाधान शिविर में विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुशील सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो शामिल हुए। कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली एवं प्राथमिकता के साथ सभी आवेदनों का निराकण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही समाधान शिविर मे कलेक्टर ने शिविर मे पहुंचे सभी आवेदकों की मांग और समस्या को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारी को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

आज आयोजित समाधान शिविर मे आमजनों को संबोधित करते हुए विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुशील सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी कड़ी में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने शिविर में आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि आमजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का यह बहुत ही अच्छा अभिनव पहल है। कलेक्टर तोपनो ने सभी विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए ज्यादा से ज्यादा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा।

शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक सामग्रियों का भी वितरण किया। समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई तथा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियो को लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, जनपद पंचायत जैजैपुर सीईओ सुश्री वर्षारानी चिकनजूरी, जनपद पंचायत डभरा सीईओ सी के आदिले सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..15 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..15 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..16 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending