Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध संबंध और पैसे की मांग बना मौत की वजह, महिला की निर्मम हत्या ..

Published

on

बाराद्वार पुलिस की तेज़ कार्रवाई, आठ घंटे में आरोपी गिरफ़्तार ,

खंडहर में मिला महिला का शव, लकड़ी से सिर कुचलकर की गई थी हत्या ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरपारा में 30 मई की रात एक महिला की संदिग्ध अवस्था में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से घटना के महज़ 8 घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया।

घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डुमरपारा निवासी रामकुमार केंवट जब अपने बेटे के साथ देर शाम अपने घर लौटे, तो पत्नी दुवासबाई घर पर नहीं मिली। पड़ोसी के पुराने खंडहरनुमा मकान में उसकी तलाश करने पर महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। सिर व शरीर में गंभीर चोटों के निशान थे।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच की गई। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर संदेही रामुकुमार केंवट उर्फ कर्रीहा (48), निवासी डुमरपारा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर बताया कि दुवासबाई से उसके पिछले 10 वर्षों से अवैध संबंध थे।

हत्या वाले दिन दुवासबाई ने आरोपी से 5,000 रुपये की मांग की थी। रुपए न देने पर गुस्साई महिला ने उसे थप्पड़ मारा, जिसके बाद आरोपी ने पास में पड़ी लकड़ी से सिर व शरीर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश, पर पकड़ा गया आरोपी हत्या के बाद आरोपी ने शव को कंबल से ढंका और घटनास्थल से फरार हो गया। डॉग स्क्वॉड ‘बाघा’ की मदद से घटनास्थल से आरोपी के कपड़े बरामद किए गए, जिनमें खून के धब्बे पाए गए। एफएसएल जांच में पुष्टि हुई कि यह मानव रक्त है। आरोपी द्वारा प्रयुक्त लकड़ी का गुटका भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर पेश पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी को धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में इनकी भूमिका रही थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि यशवंत राठौर, नजीर हुसैन, प्रआर. राजेश पैकरा, अरुण कौशिक, आर. योगेश राठौर, अजय बंजारे, किशोर सिदार, रामनिवास उरांव, दिलसाय सोनवानी, कंचन सिदार, गौतम सिदार, तकेश्वर कटकवार व महिला आरक्षक रेखा राठौर की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending