Connect with us

खबर बिलासपुर

जिले में एजुकेशन हब स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम ..

Published

on

कलेक्टर ने ली कोचिंग संचालकों की बैठक ..

बिलासपुर, जिले में युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में इसी उद्देश्य को लेकर एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जोन कमिश्नर अनुभव सिंह, कुछ प्रमुख कोचिंग संचालक और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कोचिंग संचालकों से जिले को एजुकेशन हब के रूप में व्यस्थित रूप से विकसित करने सुझााव मांगे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा जिला है। आस-पास के जिलों से भी छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं ऐसे में यह जरूरी है कि सब कुछ व्यवस्थित हो इससे छात्रों को भी सुविधा होगी। शहरवासियों को भी दिक्कत नहीं होगी। कलेक्टर ने विशेष रूप से गांधी चौक के कोचिंग संस्थानों से छात्र संख्या और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली।

कलेक्टर ने कहा कि व्यवस्थित यातायात एक महत्वपूर्ण विषय है जिस पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले में उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग-संसाधन और पढ़ाई का माहौल मिले। प्रमुख शहरी क्षेत्र में एजुकेशन हब के लिए अलग जोन निर्धारित किया जाएगा।

यहां लाईब्रेरी, डिजीटल अध्ययन केन्द्र, छात्रावास, ऑडिटोरियम, कैफेटेरिया, मल्टीलेवल पार्किंग, पुस्तक दुकाने और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और यातायात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक मे तय किया गया कि इसके लिए आगामी दिनों में विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।

इस संबंध में कोचिंग संस्थानों से सुझाव भी मांगे गए हैं। इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी।कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने मीटिंग में अपने सुझाव और समस्याएं भी साझा की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending