खबर खरसिया ..
रिमझिम फुहारों में निकली महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब ..

पतरापाली में पारंपरिक कर्मा नृत्य के साथ हुआ भव्य आयोजन – जयप्रकाश डनसेना ..
खरसिया, ग्राम पतरापाली में दशमी तिथि पर भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। रिमझिम बारिश के बीच महाप्रभु अपने भक्तों को दर्शन देने रथ पर सवार होकर ग्राम भ्रमण को निकले। रथ यात्रा में समस्त ग्रामवासी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और हर गली-मोहल्ले में भगवान के जयघोष करते नजर आए।
इस अवसर पर पारंपरिक “कर्मा नृत्य” का भी भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालु रथ के साथ-साथ नृत्य करते हुए पूरे गांव में भ्रमण करते रहे। आयोजन को देखने और भगवान के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पतरापाली पहुंचे। गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया था और हर ओर “जय जगन्नाथ” के जयकारे गूंज रहे थे।
भक्त जयप्रकाश डनसेना ने बताया कि इस प्रकार की रथ यात्रा गांव में हर वर्ष उत्साह और आस्था के साथ निकाली जाती है, जो ग्राम की परंपरा और एकता का प्रतीक है। रथ यात्रा के पश्चात महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी को मौसी घर के लिए रवाना किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login