Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता ..

Published

on

ट्रांसफार्मर से कॉपर मेटल पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ..

जांजगीर-चांपा, थाना चांपा पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से कॉपर मेटल पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 09 नग कॉपर मेटल पार्ट्स कांटेक्ट और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (क्रमांक CG 11 BC 3536) बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार सिदार (42 वर्ष) निवासी पथरीपारा कोरबा, हाल मुकाम बाबा डेरा लछनपुर, थाना जांजगीर। अर्जुन सिंह कंवर (40 वर्ष) निवासी कोरवापारा, चांपा।

प्रार्थी भूपेंद्र साहू, सहायक यंत्री, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड चांपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 अगस्त को घटौली चौक स्थित ट्रांसफार्मर से कॉपर मेटल पार्ट्स चोरी हो गए। इसी तरह थाना चांपा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगे 18 ट्रांसफार्मरों से भी पार्ट्स गायब मिले। 26 अगस्त को नया बस स्टैंड रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के सामने लगे ट्रांसफार्मर से भी पार्ट्स चोरी होने की पुष्टि हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडे (IPS) के निर्देश पर चांपा पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी चोरी किए गए कॉपर मेटल पार्ट्स बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) BNS, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 एवं लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता, एएसआई बाबूलाल दिवाकर, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक कैलाश यादव, राजेश कश्यप, आकाश कलीसिया एवं भूपेंद्र गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़18 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending