Connect with us

ख़बर रायपुर

आर.के.एम. पावर प्लांट हादसे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग ..

Published

on

दोषियों पर कार्रवाई और मजिस्ट्रियल जांच की मांग, डॉ. महंत बोले– औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन जरूरी ..

रायपुर, डभरा के समीप स्थित आर.के.एम. पावर प्लांट में 7 अक्टूबर को हुए दर्दनाक हादसे को लेकर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना औद्योगिक सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी का परिणाम है, जिसके लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

डॉ. महंत ने मांग की है कि हादसे में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को तत्काल 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा उनके आश्रितों को कंपनी में स्थायी रोजगार प्रदान किया जाए। साथ ही, घायलों का बेहतर से बेहतर अस्पताल में उपचार कराया जाए और उन्हें 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक जिम्मेदारों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा के पुख्ता उपाय करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यरत सभी औद्योगिक संस्थानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि रहे और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो।

उल्लेखनीय है कि आर.के.एम. पावर प्लांट के बॉयलर सेक्शन में लिफ्ट टूट जाने से यह हादसा हुआ, जिसमें लगभग 10 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी को रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार श्रमिकों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने प्लांट के प्रबंध निदेशक सहित आठ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गंभीर लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending