Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व एड्स दिवस पर क्रांति कुमार महाविद्यालय सक्ती में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

विशेषज्ञों ने एचआईवी/एड्स एवं टीबी से बचाव संबंधी जानकारी दी ,

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग ..

सक्ती, विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि टीबी-एचआईवी नोडल अधिकारी डॉ. संत राम सिदार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने एचआईवी/एड्स एवं टीबी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रस्तुत कीं। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट रविशंकर श्रीवास ने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण एवं बचाव उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। जिला टीबी प्रभारी विनोद राठौर एवं संजय बंजारे ने टीबी के लक्षण, उपचार और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. सिदार ने कहा कि जागरूकता ही इन गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

डॉ. विजय लहरे ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए। वहीं प्राचार्य डॉ. डी.पी. पाटले ने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ेगी तो मिथक एवं भ्रांतियाँ स्वतः दूर होंगी। डॉ. शकुंतला राज ने स्वास्थ्यवर्धक आहार, विशेषकर हरी सब्जियों के उपयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. डी.पी. पाटले, प्रो. डॉ. शकुंतला राज, प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े (नोडल अधिकारी), प्रो. हेमपुष्पा चंद्रा, प्रो. डॉ. टी.पी. टंडन, प्रो. डॉ. विद्या राय सागर, प्रो. डॉ. महेंद्र यादव, प्रो. जी.एस. मैत्री, प्रो. संतोष जांगड़े सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर, रंगोली, निबंध, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

परिणाम इस प्रकार रहे —

पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम – शीला खूंटे द्वितीय – चंचल साहु तृतीय – बिट्टू प्रसाद सांत्वना – नेहा बरेठ, नैना महंत।

रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम – गीतांजलि राठौर द्वितीय – पारुल एवं चेतना तृतीय – अदिति एवं सलीना, सह-तृतीय – नैना महंत।

निबंध प्रतियोगिता: प्रथम – मनीष विश्वकर्मा द्वितीय – बिट्टू प्रसाद तृतीय – प्रिया मैत्री चतुर्थ–पंचम – जयप्रकाश देवांगन, प्रीति पटेल।

भाषण प्रतियोगिता: प्रथम – प्रिया मैत्री द्वितीय – बिट्टू प्रसाद।

क्विज प्रतियोगिता: प्रथम – बिट्टू प्रसाद द्वितीय – प्रिया मैत्री तृतीय – गीतांजलि राठौर अन्य प्रतिभागी – नैना महंत, मनीष विश्वकर्मा, जयप्रकाश देवांगन, प्रीति पटेल।

विजेताओं को मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending