खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: डोलोमाइट, चूनापत्थर एवं रेत के अवैध उत्खनन-परिवहन पर प्रशासन ने कशा शिकंजा, कई वाहन जब्त ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत खनिज विभाग ने दो दिनों में चौतरफा दबिश दी। खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में खनिज अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर पोकलेन मशीन, ट्रेलर, हाईवा, ट्रैक्टर एवं टीपर सहित कुल कई वाहनों को जब्त किया है।
गुरुवार को सरिया तहसील के नौघटा-छैलफोरा क्षेत्र में गौण खनिज डोलोमाइट के अवैध उत्खनन में उपयोग हो रही एक पोकलेन मशीन जब्त की गई। वहीं खनिज जांच नाका टिमरलगा प्रभारी ने चूनापत्थर के अवैध परिवहन में लिप्त ट्रेलर (CG 13 AR 9418) को पकड़ा।
शुक्रवार को की गई कार्रवाई में सरसींवा क्षेत्र के अंतर्गत चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त हाईवा (CG 09 JF 9041) को जब्त कर थाना सरसींवा के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा भटगांव क्षेत्र में रेत एवं चूनापत्थर के अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे दो ट्रैक्टर को भी थाने के सुपुर्द किया गया। बिलाईगढ़ क्षेत्र में भी चूनापत्थर परिवहन में संलिप्त एक टीपर को जब्त कर थाना बिलाईगढ़ के सुरक्षार्थ रखा गया है।
सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login