Connect with us

ख़बर रायपुर

बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से मजबूत होगा जनविश्वास : मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

बस्तर के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ,

डबल इंजन सरकार में बस्तर का हो रहा है सर्वांगीण विकास, विशेष केंद्रीय सहायता के लिए ठोस पहल ,

नक्सल उन्मूलन के साथ विकास के रोडमैप पर हुई व्यापक चर्चा ,

सचिवों को बस्तर क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा के निर्देश ,

कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के विकास में लंबे समय से सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का अंत अब निर्णायक चरण में पहुँच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व तथा सुरक्षाबलों के अदम्य साहस के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल हो रही है। यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि नक्सलवाद की हिंसक विचारधारा फिर कभी सिर न उठा सके और इसके लिए बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर अंचल के समग्र विकास पर केंद्रित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का स्पष्ट लक्ष्य बस्तर का सर्वांगीण और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों के लिए बस्तर के विकास का एक व्यापक एक्शन प्लान तैयार कर मिशन मोड में उसका क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा सचिवों को बस्तर क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं की जमीनी प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं का तीव्र गति से विस्तार अत्यंत आवश्यक है, ताकि दूरस्थ से दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुँचे और शासन-प्रशासन पर लोगों का भरोसा सुदृढ़ हो। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों में स्वस्फूर्त जनभागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बैठक में पेयजल, विद्युतीकरण और मोबाइल कनेक्टिविटी की गहन समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान के लिए सतही जल स्रोतों से आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, शेष गांवों के शीघ्र विद्युतीकरण तथा दूरस्थ इलाकों में मोबाइल टावरों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार कार्ड निर्माण, बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। पर्यटन विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने होम-स्टे को प्रोत्साहन देने, स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत चिन्हित स्थलों के विकास, बस्तर टूरिज्म कॉरिडोर के निर्माण तथा युवाओं को पर्यटन आधारित आजीविका से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आईआईटीटीएम ग्वालियर से प्रशिक्षित बस्तर के 32 स्थानीय गाइडों को प्रशिक्षण दिए जाने के पहल की विशेष रूप से सराहना की।

बैठक में वनधन केंद्रों के माध्यम से लघु वनोपज के संग्रहण एवं प्रसंस्करण, शिक्षा के क्षेत्र में भवन विहीन विद्यालयों के लिए शीघ्र राशि स्वीकृति, नवोदय एवं पीएमश्री स्कूलों का विस्तार, स्वास्थ्य अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, पीएम-अभीम योजना, बाइक एम्बुलेंस सेवा, सिंचाई परियोजनाएँ, आंगनबाड़ी एवं बालवाड़ी संचालन, ग्रामीण बस योजना तथा रोजगार और आजीविका से जुड़े विभिन्न कार्ययोजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री साय ने सभी संबंधित विभागों को विशेष केंद्रीय सहायता के लिए आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र मुख्य सचिव कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए, ताकि बस्तर के समग्र, संतुलित और टिकाऊ विकास को नई गति मिल सके।

बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., समस्त विभागीय सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending