Connect with us

खबर कटघोरा ..

कटघोरा में 9 दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ, युवाओं ने बढ़-चढ़कर दिखाई सहभागिता ..

Published

on

युवा शक्ति बनी जीवनदायिनी, मारवाड़ी युवा मंच का बहु-स्थलीय रक्तदान अभियान शुरू ..

कटघोरा, युवा शक्ति–राष्ट्र शक्ति के संकल्प को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा द्वारा मंच के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर 18 जनवरी से 26 जनवरी तक 9 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कटघोरा नगर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

इस बहु-स्थलीय रक्तदान अभियान का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंच बनाकर जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त संग्रह करना है। शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में प्रांतीय संयोजक (रक्तदान) पियूष अग्रवाल एवं शाखा अध्यक्ष अंकुश अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके इस प्रेरणादायी कदम से युवाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी, सदस्यगण, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि शिविर के दौरान प्रशिक्षित मेडिकल टीम की देखरेख में सभी स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक स्थल पर रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। मंच द्वारा नगरवासियों से अपील की गई कि वे अपने निकटतम शिविर स्थल पर पहुंचकर रक्तदान कर मानव सेवा में सहभागी बनें।

मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के इस 9 दिवसीय रक्तदान अभियान की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में रक्त यूनिट एकत्र होंगी, जो जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने रक्षित केंद्र सक्ती में की शस्त्र पूजा ..

विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना .. सक्ती, विजयादशमी (दशहरा) के पावन...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी ..

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण, रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला ,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

खेतों में पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

खसरा और रकबे की प्रविष्टि में न हो कोई त्रुटि, निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें सर्वे कार्य , केरीबंधा और...

खबर खरसिया ..8 घंटे ago

नव कन्या पूजन कर नौ देवियों से लिया आशीर्वाद ..

श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ कन्या भोज, नव श्रृंगार सामग्री भेंट कर किया सम्मान .. खरसिया, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती में 35 वर्षों से अनोखे रावण की चलित झांकी बना रहे कलाकार अमित तम्बोली ..

इस बार 10 इंच का बैटरी चलित रावण हवा में उल्टा उड़कर चंद्रदेव को ले जा रहा लंका, अनूठी प्रस्तुति...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रत्येक किसान के रकबे और खसरे की होगी सटीक मैपिंग : कलेक्टर जयश्री जैन ..

जैजैपुर जनपद में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में त्रुटिरहित सर्वे पूरा करने के निर्देश , ग्राम जाजंग...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending