Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती रेलवे स्टेशन सुविधाओं पर मंथन, अमृत योजना में शामिल करने की उठी मांग ..

Published

on

यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर रेलवे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की अहम बैठक ,

शेड, लाइट, पेयजल और पुलिस चौकी सहित कई विकास प्रस्ताव रखे गए ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार, 19 जनवरी 2026 को स्टेशन की यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में श्याम सुंदर अग्रवाल, रंजन कुमार सिन्हा, श्रीमती रीना अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन की ओर से मुख्य स्टेशन प्रबंधक अनुज कुमार, सीआई सक्ती उमेश उपाध्याय तथा मुख्य स्टेशन निरीक्षक विजय कुमार कोरी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान सक्ती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की प्रमुख मांग रखी गई। इसके साथ ही बुकिंग कार्यालय के सामने तथा प्लेटफार्म नंबर एक और दो के आगे-पीछे यात्रियों की सुविधा के लिए शेड एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। स्टेशन परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफार्म पर टूटे-फूटे हिस्सों की मरम्मत और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता भी सामने रखी गई।

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ट्रेनों के अचानक रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में समय पर सूचना एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चौक क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाने, प्लेटफार्म पर बंद पड़ी लाइटों को शीघ्र चालू कराने तथा दिव्यांग, वृद्ध एवं महिलाओं की सुविधा के लिए स्लोप व रैंप निर्माण की मांग भी उठी।

इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में लोडिंग-अनलोडिंग की सुव्यवस्थित व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे पुलिस चौकी की स्थापना, बढ़ती स्नेचिंग व असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण तथा जिला मुख्यालय स्तर का स्टेशन होने के कारण परिसर में बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।

रेलवे अधिकारियों ने सभी मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इन मांगों पर शीघ्र अमल होने से सक्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending