Connect with us

खबर सक्ती ...

राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 100 बोरी अवैध धान जब्त ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान को जब्त किया है।

राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम बासिनपाट में जांच के दौरान एक वाहन में अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सुनील पटेल के कब्जे से 100 बोरी धान, जिसका कुल वजन लगभग 40 क्विंटल है, जप्त किया। संबंधित वाहन को भी जब्त कर सुरक्षार्थ थाना नगरदा में सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार सक्ती विद्याभूषण साव, मंडी सचिव प्रेम कुमार भारद्वाज तथा मंडी निरीक्षक ओम गोड की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों द्वारा मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल कर दस्तावेजों का परीक्षण किया गया, जिसमें परिवहन को अवैध पाया गया।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इस संबंध में स्पष्ट कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि के दौरान जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध धान कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं ईमानदार किसानों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending