Connect with us

खबर खरसिया ..

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

Published

on

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा ..

खरसिया, क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और नहरों की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल ने नहर मरम्मत, साफ-सफाई एवं निर्माणाधीन कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय नहर विभाग के एसडीओ पांडे एवं ठेकेदार सराफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रविन्द्र गवेल ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नहर का पानी समय पर और पर्याप्त मात्रा में किसानों के खेतों तक पहुंचे, यही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य किसानों द्वारा लंबे समय से की जा रही कुलाबा (आउटलेट) निर्माण की मांग का समाधान करना रहा। रविन्द्र गवेल ने स्वयं खेतों की मेड़ों तक जाकर स्थल निरीक्षण किया और तकनीकी दृष्टि से उपयुक्त स्थानों पर कुलाबा निर्माण के निर्देश दिए। इससे पानी की बर्बादी रुकेगी और नहर के अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक भी सुचारू रूप से पानी पहुंच सकेगा।

नहर सुधार, साफ-सफाई एवं कुलाबा विस्तार के इस कार्य से क्षेत्र की कृषि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। इस योजना से घाघरा, भागोडीह, तुरेकेला, बकेली, बगदेवा, चारपारा और बोरदी सहित आसपास के गांवों के हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय किसान भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं और सुझाव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के समक्ष रखे। इस पहल से किसानों में बेहतर सिंचाई और अच्छी फसल को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending