Connect with us

खबर खरसिया ..

परसकोल में जल अर्पण दिवस: एफटीके किट से जल परीक्षण, ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

Published

on

नुक्कड़ नाटक व प्रभात फेरी से गूंजा ‘जल ही जीवन है’ का संदेश, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी ..

खरसिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़ के विकासखंड खरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत परसकोल में 11 फरवरी 2026 को जल अर्पण दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान एफटीके (FTK) किट के माध्यम से जल परीक्षण का प्रदर्शन किया गया तथा जल बहिनियों को इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित ग्रामीणों को जल गुणवत्ता के महत्व, स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता तथा जलजनित रोगों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम में जल शुद्धता के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही भविष्य की जल सुरक्षा के लिए नियमित रूप से जल कर का भुगतान करने और जल संसाधनों की रक्षा को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया गया। सभी उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा “जल ही जीवन है” के नारों के साथ प्रभात फेरी निकालकर पूरे ग्राम में जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिदार, जनपद पंचायत खरसिया अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, सरपंच जयसिंह सिदार, जयप्रकाश डनसेना, गुलाब गबेल, नूतन पटेल, छत्तर सिंह सिदार, दिलीप राठिया, छोटू गबेल, मनोज गबेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरत्न, सहायक अभियंता एस.आर. नारनौरे, उप अभियंता उमा सिदार एवं विभागीय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 मिनट ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending