Connect with us

खबर खरसिया ..

छोटे देवगांव में विकासखंड स्तरीय पशु मेला सम्पन्न, पशुपालकों को मिली आधुनिक तकनीक की जानकारी ..

Published

on

खरसिया, पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्राम छोटे देवगांव में विकासखंड स्तरीय पशु मेला, उत्सव एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में पशुपालकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देना तथा पशुपालकों को आधुनिक तकनीक एवं शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल एवं छाया विधायक महेश साहू शामिल हुए। खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर आयोजन की सराहना की। ग्राम सरपंच श्रीमती बैंजती कवंर, उपसरपंच श्रीमती दुर्गा नेतराम पटेल सहित पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मेले में पशुधन विकास विभाग द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन-पोषण, टीकाकरण, संतुलित आहार, दुग्ध उत्पादन वृद्धि तथा पशु स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुपालकों को उनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट पशुपालन करने वाले किसानों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि रविन्द्र प्रकाश गवेल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पशुपालकों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर इसे लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। वहीं एसडीएम प्रवीण तिवारी ने पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही।

मेले में छोटे देवगांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने पशुओं के साथ पहुंचे। पशुपालकों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। आयोजन ने ग्रामीणों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending