Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में हिन्दू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा, 610 लोगों की घर वापसी से गूंजा सनातन संदेश ..

Published

on

दिव्य प्रेत दरबार और विशाल भंडारे के साथ सक्ती में धर्म जागरण का ऐतिहासिक आयोजन ..

सक्ती, हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा के पावन अवसर पर 19 मार्च, गुरुवार को सक्ती नगर में भव्य शोभायात्रा और दिव्य प्रेत दरबार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे थाना परिसर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से हुई, जहां से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—नवधा चौक, हटरी चौक, बाजार चौक, दुल्हन साड़ी और हॉस्पिटल चौक—से होते हुए सामुदायिक भवन पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भगवा ध्वज, भजन-कीर्तन और जयघोष ने माहौल को पूरी तरह धर्ममय बना दिया।

इस आयोजन का सबसे प्रमुख आकर्षण “घर वापसी अभियान” रहा, जिसमें 610 धर्मांतरित लोगों को विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं चरण पखारकर पुनः सनातन धर्म में सम्मानपूर्वक शामिल किया गया। यह कार्य पूजनीय प्रेमा साईं महाराज जी के आशीर्वाद और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी परिवारों ने अपनी जड़ों और परंपराओं से पुनः जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि यह अभियान केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और जागरण का प्रतीक है। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि घर वापसी अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी मूल पहचान से जुड़ सकें।

शोभायात्रा के समापन के बाद सामुदायिक भवन में दोपहर 2 बजे स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में धर्म जागरण के अखिल भारतीय अधिकारी राजेंद्र जी ने सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मातंगीधाम त्रिकालदशी के प्रेमा साई जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव ने की।

इसके साथ ही दिव्य प्रेत दरबार का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजीका श्रीमती अंजू गबेल के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में सहयोग देने वालों में सुधीर गौतम, राजकुमार चंद्रा, रामअवतार अग्रवाल, टिकेश्वर गबेल, अन्नपूर्णा राठौर, राजेंद्र राठौड़, आयुष शर्मा, महेश साहू, रूपेंद्र गबेल, संतोषी सिंह, कुंती जांगड़े, पूजा राठौर, विजय जायसवाल सहित अनेक धर्मप्रेमी और संतजन शामिल रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आए धर्मप्रेमियों की बड़ी भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending