Connect with us

खबर सक्ती ...

सोशल मीडिया दोस्ती का जाल: शादी का झांसा देकर महिला से 9 लाख की ठगी, सक्ती पुलिस ने आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर महिला से लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से करीब 8 से 9 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान जीवन साथी ऐप के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर निवासी अंकित तिवारी (33 वर्ष) से हुई थी। आरोपी ने पीड़िता के बेटे को अपनाने और शादी करने का झांसा देकर उसका विश्वास जीता।

इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने खुद को पति बनाने का भरोसा दिलाते हुए वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट लेकर उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपनी नौकरी पर खतरा बताकर पहले 5 से 7 लाख रुपये लिए और बाद में लगातार पैसों की मांग करता रहा। पैसे न देने पर उसने वीडियो को यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी दी। इस तरह आरोपी ने पीड़िता से कुल 8 से 9 लाख रुपये की ठगी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर सक्ती पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर, किदवई नगर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अप.क्र. 115/2026 के तहत धारा 308(2), 308(5), 338 बीएनएस के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश अजगल्ले, आरक्षक मोहन सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा5 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...6 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending