खबर सक्ती ...
हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.5 लीटर महुआ शराब के साथ महिला-पुरुष दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के तहत हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम धमनी एवं ग्राम मल्दा में दबिश देकर कुल 13.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धमनी निवासी लक्ष्मीन खूंटे एवं ग्राम मल्दा निवासी दिलचंद खूंटे अपने-अपने घरों में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग टीम गठित कर दोनों स्थानों पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान ग्राम धमनी से आरोपी लक्ष्मीन खूंटे (32 वर्ष) के कब्जे से 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 650 रुपये) जब्त की गई। वहीं ग्राम मल्दा से आरोपी दिलचंद खूंटे (37 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 700 रुपये) बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 49/2025 एवं 50/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को 22 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई एसडीओपी सुमित गुप्ता (चंद्रपुर-डभरा) एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें संजय शर्मा, राजेंद्र वारेन, घनश्याम पांडे, संदीप नाग, कमलेश धारिया, राजेश यादव, राजू खुंटे एवं गुरबारी दिनेश सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login