Connect with us

खबर सक्ती ...

महतारी वंदन योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, हर माह मिल रही राशि से बढ़ी आत्मनिर्भरता ..

Published

on

सुकृता केवट और संतोषी यादव बनीं उदाहरण, महतारी वंदन योजना से मिला आर्थिक सहारा और सम्मान ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनती जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे न केवल अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना का विशेष प्रभाव देखने को मिल रहा है, जहां महिलाएं अब छोटे-छोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह गई हैं। इससे उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द की निवासी श्रीमती सुकृता बाई केवट और श्रीमती संतोषी यादव इस योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं में शामिल हैं। सुकृता बाई केवट बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अब घर के आवश्यक सामान और राशन आसानी से खरीद पा रही हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का एहसास हुआ है।

वहीं, संतोषी यादव का कहना है कि इस योजना ने उनके जीवन में आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। अब वे अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने में सक्षम हैं और परिवार की जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

दोनों हितग्राही महिलाओं ने बताया कि नियमित रूप से मिल रही सहायता राशि से उनके दैनिक खर्चों का बोझ काफी हद तक कम हुआ है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान का मजबूत आधार बन गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending