Connect with us

खबर सक्ती ...

बाबू बिसाहू दास महंत जी ने जनता के लिए अच्छा काम किया इसलिए जन मानस कई दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें याद करते हैं – डॉ चरणदास महंत ..

Published

on

श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकतत्व में हुआ आयोजन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ के जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के अवसर पर सक्ती में विविध सेवा व श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में मरीजों को फल-बिस्कुट वितरण एवं जरूरतमंद वृद्ध महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं उनके पुत्र सूरज महंत ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए तथा जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी भेंट की गई। साथ ही गायत्री मंदिर सक्ती को स्वर्गीय महंत की स्मृति में एक घड़ी भी भेंट की गई।

इस अवसर पर डॉ. चरण दास महंत ने अपने संबोधन में कहा कि “बाबू बिसाहू दास महंत जी ने जनता के लिए उत्कृष्ट कार्य किए, यही कारण है कि कई दशक बीत जाने के बाद भी जनमानस उन्हें प्रेमपूर्वक याद करता है। उनकी सादगी, सरलता और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।

इसी कड़ी में कचहरी परिसर सक्ती में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व सदस्य अधिवक्ता लीलाधर सिंह चंद्रा, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ संदीप सिंह बनाफर एवं अधिवक्ता राकेश महंत ने स्वर्गीय महंत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

अधिवक्ता राकेश महंत ने कहा कि स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के बताए सत्य एवं जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए उनका परिवार आज भी समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि महंत जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, समाजसेवी, कृषक एवं पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के प्रखर समर्थक थे। हसदेव बांगो परियोजना के माध्यम से किसानों के खेतों में हरियाली लाना उनका सपना था।

स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों द्वारा सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पीयूष राय, मनोज जायसवाल, सूरित राम चंद्रा, अधिवक्ता चितरंजय पटेल, महेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, हुलास चौहान, प्यारेलाल पटेल, अजीत सिंह छतरिय एवं अन्य अधिवक्तागण ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उपरोक्त कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राठौर, नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन, बंटी धंजल, टीकाराम कुर्रे, घनश्याम देवांगन, मेनका जायसवाल, सावित्री गबेल, देवेंद्र राठौर, दिनेश बरेठ, हेमलाल सोनी, रन साय बरेठ, क्लेश पटेल, राजेश शर्मा, रुखसाना बेगम, रविंद्र राठौर, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, नरेंद्र पटेल, मुन्ना पटेल, रतन कसेर, देवेंद्र निर्मलकर, उदय वर्मा, गनी खान, प्रमोद पांडे, दादू चंद्रा, मुरली देवांगन, कृष्ण कुमार देवांगन, धर्मेंद्र सोन, भीम देवांगन, संतोष साहू, विनोद अग्रवाल, कमल साहू, कृष्णा साहू, अंजना कंवर, रामकुमार साहू, कामता प्रसाद शुक्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूरज राठौड़, आर जी थवाईत एवं कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, ग्रामीण जन, नागरिक गण पक्षकार गण, पंच सरपंच, जनपद सदस्य उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..8 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश ..

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में तय की जवाबदेही...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान ..

परंपरागत फसलों के स्थान पर उद्यानकी और नकद फसलों पर दे रहे हैं जोर , चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल ..

बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला ..

राहुल गांधी का बयान हताशा और संकुचित मानसिकता का परिचायक : टिकेश्वर सिंह गबेल , चुनावी पराजय से कांग्रेस में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

टीबी मुक्त भारत अभियान : सक्ती जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हाई रिस्क लोगों की एक्स-रे जांच जारी ..

10 शिविरों में 681 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 225 के एक्स-रे में मिले असामान्य संकेत .. सक्ती, जिले में टीबी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर जोगी कांग्रेस का बड़ा हमला : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अर्जुन राठौर, बोले— जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट ..

ईंधन मूल्य वृद्धि से किसान-मध्यम वर्ग बेहाल : भाजपा सरकार पर अर्जुन राठौर का तीखा वार, कहा— महंगाई ने तोड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending