खबर सक्ती ...
PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक, कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार ..

सक्ती में PMS योजना का विस्तार करेंगे रामनरेश यादव, पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य ..
सक्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित नई PMS स्कीम के अंतर्गत जिला सक्ती के लिए जिला प्रबंधक के रूप में रामनरेश सिंह यादव (सक्ती ब्रांच) का चयन किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कौशल विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रामनरेश यादव ने , चेयरमैन आइसेक्ट ग्रुप एवं कुलाधिपति , के साथ ही स्टेट कॉर्डिनेटर योगेश मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वे हृदय से कृतज्ञ हैं और इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे।
रामनरेश यादव ने अपने दायित्वों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सक्ती जिले में PMS स्कीम का व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा। वे इस योजना को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट कोर्स की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि युवा वर्ग रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने यह भी कहा कि वे स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाएंगे, जिससे योजना का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके। उनकी नियुक्ति से न केवल युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, बल्कि जिले में कौशल विकास की दिशा में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login