Connect with us

खबर सक्ती ...

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

Published

on

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण ..

सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। मैनुअल (भौतिक) चालान प्रणाली को समाप्त करते हुए ई-कोष पोर्टल के माध्यम से ई-चालान प्रणाली लागू कर दी गई है, जिससे अब सभी प्रकार के चालान ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

इस संबंध में जिला कोषालय सक्ती के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ई-चालान मॉड्यूल के जरिए ओटीसी (ओवर द काउंटर) चालान जमा करने हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों को नई ऑनलाइन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना था, ताकि व्यवस्था के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की परेशानी न आए।

जिला कोषालय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2026 से मैनुअल चालान पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। अब केवल ई-चालान के माध्यम से ही राजस्व जमा किया जाएगा। ओटीसी सुविधा के तहत चालान का विवरण सीधे ऑनलाइन बैंक को भेजा जाएगा, जिससे बैंक स्तर पर दोबारा एंट्री की आवश्यकता समाप्त होगी और समय की बचत होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैंक काउंटर पर केवल वही चालान स्वीकार किए जाएंगे, जो ऑनलाइन जनरेट किए गए हों और जिनमें ट्रेजरी रेफरेंस नंबर (TRN) अंकित हो। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और त्रुटिरहित बनेगी।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नई व्यवस्था को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू करना सुनिश्चित करें। इस डिजिटल प्रणाली के लागू होने से कार्यों में तेजी आएगी, त्रुटियों में कमी होगी तथा राजस्व जमा की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और सुगम बनेगी।

कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं आहरण-संवितरण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..8 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश ..

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में तय की जवाबदेही...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान ..

परंपरागत फसलों के स्थान पर उद्यानकी और नकद फसलों पर दे रहे हैं जोर , चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल ..

बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला ..

राहुल गांधी का बयान हताशा और संकुचित मानसिकता का परिचायक : टिकेश्वर सिंह गबेल , चुनावी पराजय से कांग्रेस में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

टीबी मुक्त भारत अभियान : सक्ती जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हाई रिस्क लोगों की एक्स-रे जांच जारी ..

10 शिविरों में 681 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 225 के एक्स-रे में मिले असामान्य संकेत .. सक्ती, जिले में टीबी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर जोगी कांग्रेस का बड़ा हमला : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अर्जुन राठौर, बोले— जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट ..

ईंधन मूल्य वृद्धि से किसान-मध्यम वर्ग बेहाल : भाजपा सरकार पर अर्जुन राठौर का तीखा वार, कहा— महंगाई ने तोड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending