Connect with us

खबर सक्ती ...

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

Published

on

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल ..

खाद्य तेल की कीमतों पर बड़ा सवाल: 70 साल में 70 रुपए, लेकिन मोदी राज में खाद्य तेल 200 रुपये के पहुंचा पार ..

सक्ती, बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने महंगाई के लिए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता को जिम्मेदार ठहराया।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्रीमती गवेल ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रुपये की वृद्धि कर दी है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में ही कमर्शियल गैस के दाम 525 रुपये तक बढ़ चुके हैं, वहीं हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर राहत देने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल की कीमतों में फिर वृद्धि हो रही है। कुछ स्थानों पर यह बढ़ोतरी 4 रुपये तक दर्ज की गई है। एविएशन फ्यूल महंगा होने से हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है।

श्रीमती गवेल ने आरोप लगाया कि खाद्य तेल, दूध, मावा और राशन सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे, लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में यह 200 रुपये के पार पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर, जिसे पहले 400 रुपये भी महंगा बताया जाता था, आज 900 से 1000 रुपये तक पहुंच चुका है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1580 रुपये से बढ़कर 1691 रुपये हो गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को आम जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है और सरकार की नीतियां केवल पूंजीपति वर्ग को लाभ पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि देश के संसाधन और सार्वजनिक उपक्रमों का फायदा चुनिंदा लोगों को दिया जा रहा है, जबकि आम जनता महंगाई से जूझ रही है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय मनरेगा के माध्यम से रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई थी, जिसे वर्तमान सरकार ने कमजोर कर दिया है।

श्रीमती गवेल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और घटती आय के कारण आम आदमी का जीवन स्तर गिर रहा है और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे टिकट, शिक्षा शुल्क और बैंकिंग सेवाओं पर बढ़ते शुल्कों ने आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

इस दौरान जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, कुसुम यादव, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर, श्याम कुमार केंवट सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending