खबर सक्ती ...
बुधवारी बाजार में खुलेआम शराब पिलाने पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई, कई लोग हिरासत में ..

एसपी के निर्देश पर अवैध धंधों पर सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने वालों को पुलिस का अल्टीमेटम ..
सक्ती, नगर के बुधवारी बाजार स्थित दैनिक सांध्यकालीन सब्जी बाजार में खुलेआम सड़क पर शराब पिलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़कर थाना लाया। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के अवैध धंधे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, बुधवारी बाजार परिसर में कुछ लोग शाम के समय अस्थायी घेरा बनाकर सड़क पर ही लोगों को शराब पिलाने का अवैध कार्य कर रहे थे। यह स्थान शहर का प्रमुख सब्जी बाजार है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल रहते हैं। ऐसे माहौल में खुलेआम शराब सेवन से आम नागरिकों को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा था।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही एसपी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाना और इस प्रकार के अवैध धंधे पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सड़क किनारे चखना सेंटर संचालित किए जा रहे थे, जिन्हें नागरिकों की मांग पर पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त प्रयास से हटाया गया था। बावजूद इसके कुछ लोग पुनः इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, जिस पर अब पुलिस ने दोबारा सख्त रुख अपनाया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसे किसी भी अवैध कार्य की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और शहर का माहौल सुरक्षित एवं व्यवस्थित बना रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login