Connect with us

खबर सक्ती ...

संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ व पंचायत स्तर पर गठन के निर्देश ..

Published

on

सक्ती में कांग्रेस की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर – गिरधर जायसवाल ..

सक्ती, संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर तक विस्तार के उद्देश्य से नगर के विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारीगण, ग्रामीण एवं शहरी मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर की कमेटियों का गठन प्राथमिकता के साथ किया जाना है। इसके लिए गांव-गांव में बैठक आयोजित कर सभी वर्गों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी सक्रिय और समर्पित लोगों को शामिल कर मजबूत कमेटी बनाई जाए, जो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और सशक्त बनाएगी।

बैठक में बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई। निर्देश दिए गए कि पूर्व में मतदाता सूची पुनरीक्षण और संशोधन के दौरान सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए बीएलए के रूप में नामित किया जाए, ताकि चुनाव के समय वे पोलिंग एजेंट के रूप में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

प्रभारी महामंत्री विजय सूर्यवंशी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति जागरूक और ईमानदार बने रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठजन आपसी समन्वय और सहमति के साथ बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन करें, जिससे संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, घनश्याम देवांगन, मंडल अध्यक्ष डॉ. लखन राठौर, सत्यप्रकाश महंत, धनेश्वर जायसवाल, हेमंत डडसेना, अशोक यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामप्यारी सिदार, नगर अध्यक्ष राकेश राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण प्रसाद गबेल, मंगलू कवर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राठौर ने किया।

बैठक के अंत में सभी मंडल अध्यक्षों को शीघ्रता से बूथ एवं पंचायत कमेटियों के गठन के निर्देश दिए गए, ताकि संगठन सृजन अभियान को गति मिल सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.40 करोड़ रुपये ..

मुख्यमंत्री साय बोले- मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण से मजबूत हो रहा परिवार और प्रदेश , दुर्ग जिले को 218.48 करोड़...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की दिशा में बढ़ा सक्ती, ‘जोश द टीम’ का हुआ शुभारंभ , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending