Connect with us

खबर सक्ती ...

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

Published

on

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी ..

सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क हादसे के बाद भड़की भीड़ द्वारा चक्का जाम कर पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को फगुरम मेन रोड पर एक हुंडई क्रेटा (CG 11 BD 8433) के चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए 9 वर्षीय बालिका रिद्धिमा निराला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीओपी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। आरोप है कि उग्र भीड़ ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस पर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में 13वीं बटालियन मड़वारानी कोरवा के आरक्षक राजेश कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।

मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील बंजारे, संतोष जोशी, रविकृपा जोशी उर्फ रविकुमार जोशी, सुकलाल डनसेना एवं देवानंद पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी सुमीत गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending