Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

Published

on

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश ..

सक्ती, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में एमसीएच अस्पताल, सक्ती एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकर्रा का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में स्वच्छता, प्रसूति सेवाओं, दवा उपलब्धता और हीट स्ट्रोक से निपटने की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने एमसीएच अस्पताल सक्ती में ओपीडी, प्रसव कक्ष, एनआरसी, लैब, टीकाकरण शाखा और विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। अस्पताल परिसर में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से जालों की सफाई के निर्देश दिए गए। एनआरसी में भर्ती बच्चों के लिए खानपान, बेड एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया गया।

ओपीडी में मरीजों की आभा आईडी जनरेशन तथा नेक्स्टजेन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। दवा वितरण कक्ष में पर्याप्त दवाओं का स्टॉक बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर इंडेंट भेजने को कहा गया। प्रसव कक्ष में बिना चिकित्सकीय परामर्श के रेफरल किए जाने पर नाराजगी जताते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) मामलों की पहचान, ट्रैकिंग और नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. पूजा अग्रवाल ने मेडिकल बोर्ड में चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को उनके कक्ष में ही समुचित सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण शाखा एवं चिकित्सक कक्षों में कूलर और वाटर कूलर जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी को तत्काल पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। लैब में विडाल टेस्ट सहित मौसमी बीमारियों की जांच के लिए आवश्यक किट उपलब्ध रखने को कहा गया।

वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकर्रा के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, स्टाफ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और सभी रजिस्टर व सूचना बोर्ड अद्यतन रखने पर जोर दिया गया।

डॉ. पूजा अग्रवाल ने प्रसूति सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए एलएचवी को संस्थागत प्रसव बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, विशेषकर सरपंचों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया गया।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक से बचाव और उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ओआरएस, जरूरी दवाइयों और पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने तथा आमजन में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending