Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

सेमरा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी बेहतर बैंकिंग सेवा ..

Published

on

SBI के प्रबंध निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने का दिया संदेश ..

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की सेमरा शाखा को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीन भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। नए भवन परिसर का शुभारंभ सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उद्घाटन समारोह में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोड़ा, क्षेत्रीय प्रबंधक (कोरबा) नितिन चौधरी, शाखा प्रबंधक सुरजीत सिंह डनसेना, प्रबंधक किशोर कुमार सोने, सहायक प्रबंधक तुषार कंवर तथा कार्यालय सहायक हेमराज काजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बैंक ग्राहक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन चौधरी ने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित, सरल और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के लाभों की जानकारी देते हुए ग्राहकों से इन सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की। साथ ही कार लोन, होम लोन, गोल्ड लोन सहित बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं एवं अन्य वित्तीय सेवाओं की भी विस्तार से जानकारी दी।

समारोह में उपस्थित ग्राहकों ने नए भवन में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए बैंक की बेहतर ग्राहक सेवा, त्वरित कार्यप्रणाली तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए भवन में शाखा के संचालन से क्षेत्र के लोगों को और अधिक सुविधाजनक, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बैंकिंग सेवाएं प्राप्त होंगी।

Latest

ख़बर रायपुर43 सेकंड ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय 08 जुलाई 2026 को । (1) मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक...

खबर रायगढ़28 मिनट ago

🚨 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड ..

🚨 साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त , 🚨 थाना कोतवाली में महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

सेमरा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी बेहतर बैंकिंग सेवा ..

SBI के प्रबंध निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने का दिया संदेश...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: डभरा के ग्राम खेमडा निवासी चालक अनिल साहू पर न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 162 घनमीटर रेत जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का अभियान जारी, कई गांवों में अवैध भंडारण मिला: ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

हरी खाद के प्रति किसानों में बढ़ रही जागरूकता, कृषि विभाग का अभियान ला रहा बदलाव – उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ..

‘हरी खाद अपनाओ, लागत घटाओ, मिट्टी बचाओ’ अभियान के तहत 344 किसानों को अनुदान पर मिला मूंग-ढैंचा बीज .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में 319.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर तहसील में सबसे अधिक 473.3 मिमी बारिश, खेती-किसानी को मिला संबल ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक कुल 319.3 मिलीमीटर औसत...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने रामेश्वर नगर स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से आत्मीय संवाद कर परखा ज्ञान ..

प्रधानमंत्री, जिलों और राज्यों के नाम पूछकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जानी, बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए दिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन ..

घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान , कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार ..

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending