Connect with us

खबर सूरजपुर ..

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर ..

Published

on

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर करने दिए निर्देश ..

सूरजपुर, जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की। कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आयोजित बैठक में जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जीवन दीप समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद जनसमुदाय की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पताल भवन एवं परिसर में आवश्यक निर्माण व मरम्मत कार्य, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन, कार्य अवधि में वृद्धि सहित अन्य आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई। विभिन्न एजेंडों पर विचार के बाद स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार तथा आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार योग्य कर्मचारियों को अनुमोदन प्राप्त कर कार्य पर रखने तथा चिकित्सकों की अस्पतालों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री बघेल ने शासकीय चिकित्सकों को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने तथा निजी प्रैक्टिस से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने मौसमी बीमारियों को देखते हुए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, नगर पालिका परिषद सूरजपुर अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, मुरली मनोहर सोनी, राजेश्वर तिवारी, अजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले, सीएमएचओ डॉ. कपिल पैकरा सहित जीवन दीप समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बडी खबर: कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा ..

मनरेगा की नाली बनी भ्रष्टाचार की नजीर, सचिव निलंबित; तकनीकी सहायक अटैच, सरपंच पर भी कार्रवाई की तैयारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सकरेली कलां से तुर्री धाम के लिए 24 अगस्त को रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था ..

सावन के अंतिम सोमवार को भोर 4 बजे कांवड़ यात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजेगा गांव .. सक्ती, सावन...

खबर सूरजपुर ..2 घंटे ago

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर ..

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर करने दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

घोघरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, कलेक्टर से भौतिक सत्यापन की मांग ..

सरपंच-सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, लाखों की आय के बावजूद गांव में विकास कार्य न...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न ..

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श .. रायपुर, मुख्य...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

मध्यस्थता से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दी जानकारी ..

विधिक जागरूकता शिविर में मध्यस्थता, लोक अदालत व निःशुल्क विधिक सहायता के बताए लाभ .. सक्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट ..

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक .. तरायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा ..

एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की...

खबर अकलतरा ..5 घंटे ago

वीर जवानों के नाम छात्राओं ने सौंपी राखियां, वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया अभियान ..

‘एक राखी वीर जवानों के नाम’ कार्यक्रम में देशभक्ति की झलकी भावना .. अकलतरा, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending