Connect with us

खबर कोरबा

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

Published

on

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ ..

कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह की शुरुआत देश के वीर शहीदों के स्मरण, पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने ग्राम की सरपंच श्रीमती गायत्री आयाम, जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार, पूर्व सरपंच सोनसाय आयाम, शाला विकास समिति अध्यक्ष जयकुमार सिदार एवं पंच फूलमती सहित अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने तथा देश के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़कर योगदान देने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्राचार्य सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति निष्ठा, अपने कर्तव्यों के पालन, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा “नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत” बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा।

समारोह में अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” तथा राष्ट्रगान “जन गण मन” का सामूहिक गान पूरे सम्मान के साथ किया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों, व्याख्याताओं एवं शिक्षकों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए ग्राम भ्रमण कर तिरंगा रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में व्याख्याता-शिक्षक रुखमणि पूरैना, दिव्या कुजूर, मेलन कंवर, रमाकांत कुसरो, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, सोनम बालन, उमाकांत टोंडे, अनुराधा राठौर, खीकराम यादव, रूपसाय बिंझवार, दलपति सहित छात्र-छात्राएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest

खबर कोरबा50 मिनट ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा8 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending