Connect with us

खबर सक्ती ...

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

Published

on

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल ..

सक्ती, जिले के डभरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डभरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 70 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को ग्राम खेमड़ा निवासी बद्दूलाल (65 वर्ष) ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच उनकी बुजुर्ग पत्नी शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान ग्राम में ननमोहन साहू के घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोककर तालाब जाने का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र लूटने का प्रयास किया। मंगलसूत्र का धागा टूटते ही वह उसे लेकर गेवराघाट की ओर भागने लगा।

महिला की चीख-पुकार सुनकर उनके नाती कमलेश, योगेश, उमेश और श्यामलाल ने आरोपी का पीछा किया और ग्राम घोघरी में उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान पारस कुमार चन्द्रा, पिता ब्रिजमोहन चन्द्रा, निवासी वार्ड क्रमांक 12, जुनाडीह विजय नगर, गेवरा प्रोजेक्ट, थाना दीपका, जिला कोरबा के रूप में बताई।

मंगलसूत्र और मोटरसाइकिल समेत 70 हजार का सामान जब्त –

घटना की सूचना मिलने पर डभरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूटे गए मंगलसूत्र को अपने बैग अथवा जेब में रखना बताया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से करीब 5.31 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र, जिसमें पीतल के दो मोती लगे हैं, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त किया। इसके अलावा बिना नंबर की पुरानी काली बजाज मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है, भी जब्त की गई। इस प्रकार पुलिस ने कुल 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई –

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 407/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 309(4) में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर 10 अक्टूबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय डभरा में पेश किया गया, जहां से उसे 23 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक कमल मैरिसा, सहायक उपनिरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश कुमार चंद्रा तथा आरक्षक कुंज बिहारी चंद्रा, राम गोपाल यादव, राजेश धीरहे, धनेश्वर दिवाकर और लक्ष्मीकांत उरांव का विशेष योगदान रहा।

Latest

खबर सक्ती ...11 मिनट ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर51 मिनट ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा2 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..19 घंटे ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

खबर अकलतरा ..19 घंटे ago

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम .. अकलतरा,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending