Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

Published

on

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा अंतिम संस्कार ..

सक्ती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में अकाउंट मैनेजर (बीएएम) के पद पर कार्यरत चिरंजीव चंद्रा के आकस्मिक निधन से स्वास्थ्य विभाग सहित सक्ती जिले में शोक की लहर फैल गई है। उनके असमय निधन की खबर से परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है। मिलनसार और सरल स्वभाव के धनी चिरंजीव चंद्रा के निधन से क्षेत्र ने एक सहज और आत्मीय व्यक्तित्व को खो दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरंजीव चंद्रा पिछले करीब 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेहतर उपचार और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए परिजन, मित्र और शुभचिंतक लगातार प्रार्थना कर रहे थे। सभी को उम्मीद थी कि वे स्वस्थ होकर जल्द ही अपने बीच लौटेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके निधन की खबर ने सभी को भीतर तक झकझोर दिया है।

चिरंजीव चंद्रा स्वास्थ्य विभाग के डभरा ब्लॉक में अकाउंट मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे स्वर्गीय श्याम कुमार चंद्रा के सुपुत्र थे, जो श्याम संगीत सृजन संस्थान के संचालन से जुड़े हुए थे। चिरंजीव चंद्रा का वर्तमान निवास सक्ती रेलवे कॉलोनी के समीप में है, जबकि उनका मूल निवास ग्राम बरभांठा (घोघरी), जिला सक्ती में है।

सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की रहेगी याद –

चिरंजीव चंद्रा अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। उनका आत्मीय स्वभाव लोगों को सहज ही अपना बना लेता था। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव, समाज और परिचितों के बीच भी शोक का माहौल है। जिन लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी, वे अब उनके निधन के समाचार से स्तब्ध हैं।

रविवार सुबह होगा अंतिम संस्कार –

स्वर्गीय चिरंजीव चंद्रा का अंतिम संस्कार रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे उनके मूल निवास ग्राम बरभांठा (घोघरी), जिला सक्ती, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Latest

खबर सक्ती ...7 मिनट ago

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

छह माह तक नियमित दवा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी से हुए स्वस्थ ..

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से मिला निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता का लाभ .. सक्ती, समय पर बीमारी की पहचान,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

स्व. बुधराम दास महंत की वार्षिक बरसी एवं चौका आरती में शामिल हुए – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

मेहर पैलेस चांपा में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि .. सक्ती, श्राद्ध पक्ष की अंतिम तिथि...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की दबिश, 6 लीटर महुआ शराब जब्त ..

जैजैपुर के हरदी में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी चंद्रभूषण बंजारे को किया गिरफ्तार; भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आयुर्वेदिक उपचार से स्वस्थ हुए शिक्षक मुकेश पटेल, फिर पूरी क्षमता से निभा रहे अध्यापन की जिम्मेदारी ..

सेवा संकल्प अभियान : शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में उपचार और परामर्श से स्वास्थ्य में हुआ सुधार .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती, 12 चालान काटे ..

चंद्रपुर में संयुक्त टीम की कार्रवाई, स्वामी आत्मानंद स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक .....

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय ..

कंवर समाज के सामाजिक भवनों व सांस्कृतिक मंच के लिए 90 लाख, राजधानी में प्रतिवर्ष करमा महोत्सव हेतु 10 लाख...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

बडी खबर: जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की पहल रंग लाई, 21 आजीवन कारावास के कैदियों को मिली रिहाई ..

अच्छे आचरण और अनुशासन ने खोले घर लौटने के रास्ते , 14 साल से अधिक समय जेल में बिताने के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

सात सप्ताह के अभियान में 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश, 5 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बगिया से मुख्यमंत्री तक का सफर: साय ने युवाओं से साझा किए संघर्ष के अनुभव ..

युवाओं के हाथों में विकसित छत्तीसगढ़ की कमान, जनसेवा को बनाया लक्ष्य: मुख्यमंत्री साय , निवेश, तकनीक और रोजगार पर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending