खबर सक्ती ...
अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा ..
सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देश तथा जिला खनिज अधिकारी केके बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर रेत एवं गिट्टी के अवैध परिवहन के कुल 6 प्रकरण पकड़े हैं। कार्रवाई के दौरान हाईवा एवं ट्रैक्टर सहित 6 वाहनों को जब्त किया गया है।
खनिज विभाग के खनि निरीक्षक टुमेश कुमार ध्रुव एवं उड़नदस्ता दल द्वारा जिले में खनिज परिवहन की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों ग्राम मसनियाकला क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन के 3 प्रकरण सामने आने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद 6 अक्टूबर को बाराद्वार नगर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन के 2 प्रकरण तथा चंद्रपुर नगर क्षेत्र में गिट्टी के अवैध परिवहन का 1 प्रकरण पकड़ा गया।

खनिज विभाग की कार्रवाई में जब्त किए गए सभी 6 वाहनों को आगे की कार्रवाई तक सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। इनमें से संबंधित वाहनों को रक्षित-अरक्षित केंद्र सक्ती, थाना बाराद्वार तथा थाना चंद्रपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है। विभाग द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में दस्तावेज एवं खनिज परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
खनिज विभाग के अनुसार जब्त वाहनों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनिज परिवहन की पुष्टि होने पर संबंधितों से नियमानुसार अर्थदंड एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी।
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अमले द्वारा लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेज अथवा अनुमति के खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर के निर्देश के बाद खनिज विभाग की सक्रियता से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























