Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

Published

on

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ग्राम गुड़ऊकला, तहसील जैजैपुर निवासी 43 वर्षीय रामप्रताप बंजारे दोनों पैरों से 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें आवागमन सहित दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कहीं आने-जाने के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उनके दैनिक जीवन और स्व-रोजगार के प्रयासों में भी बाधाएं आती थीं।

शासन की निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत जिला कार्यालय समाज कल्याण, सक्ती द्वारा रामप्रताप बंजारे को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने के बाद उनके लिए आवागमन पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है। अब वे अपने रोजमर्रा के कार्यों को अधिक आसानी से कर पा रहे हैं और स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का नया विश्वास उनमें जागा है।

रामप्रताप बंजारे बताते हैं कि मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब उनके लिए कहीं भी आना-जाना आसान हो गया है। दैनिक जरूरतों और जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने कहा कि शासन से मिले इस सहायक उपकरण से उन्हें काफी खुशी हुई है और अब वे स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए आगे बढ़ सकेंगे।

उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल ने उनके जीवन में सुविधा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगाई है।

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं प्रभारी उप...

खबर सक्ती ...41 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...54 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

थाली में जहर तो नहीं! सक्ती जिले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन ..

समोसा-जलेबी से लेकर नमक, मसाले, दाल, तेल और रेडी-टू-ईट तक जांच की जद में | आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण ..

जनसंपर्क विभाग सक्ती ने आमजन एवं विद्यार्थियों को दी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिना काम कराए 16.76 लाख रुपये आहरण, पूर्व सरपंच को कारण बताओ नोटिस ..

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने 3 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. सक्ती, जनपद...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल ने आसान की सतीश की राह, आत्मनिर्भरता की बढ़ी उम्मीद ..

समाज कल्याण विभाग के द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग सतीश कुमार को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बैसाखी और ट्रायसाइकिल ने आसान की इंद्रजीत की राह, बढ़ा आत्मनिर्भरता का हौसला ..

समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग इंद्रजीत भैना को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending