खबर कोरबा
मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न ..
कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के पुनर्सत्यापन और नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मतदान केंद्रों के साथ ही स्कूलों, महाविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के निर्देश पर रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों तथा महाविद्यालयों के प्राचार्यों, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के कोऑर्डिनेटरों और स्वीप नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एसआईआर (SIR) के दौरान अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में विभिन्न कारणों से नाम शामिल नहीं हो पाने वाले मतदाताओं के पुनर्सत्यापन तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विशेष अभियान के अंतर्गत मतदान केंद्रों, हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं। घर-घर संपर्क के माध्यम से ऐसे नागरिकों की पहचान की जाए, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, ताकि पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने पर जोर –

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने सभी BLO, ELC कोऑर्डिनेटरों एवं स्वीप नोडल अधिकारियों को 17 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों को मतदान के महत्व की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। इससे पात्र युवाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ने और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बैठक में मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, विशेष पंजीकरण शिविरों और आयोजित कार्यक्रमों का नियमित दस्तावेजीकरण करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को कार्यक्रमों के फोटोग्राफ, शॉर्ट वीडियो क्लिप और टेस्टिमोनियल रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय की स्वीप शाखा, कलेक्टोरेट कोरबा में भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि अभियान की गतिविधियों का रिकॉर्ड संधारित किया जा सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















