Connect with us

खबर सक्ती ...

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

Published

on

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सक्ती में 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। एक दिवसीय यह समारोह कलेक्ट्रेट के समीप स्थित मैदान में आयोजित होगा। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कार्यक्रम के संचालन और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन को राज्योत्सव समारोह का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि नगर पालिका परिषद सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के अधिकारी आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं का समन्वय करेंगे।

सुरक्षा से लेकर मंच व्यवस्था तक अधिकारियों को जिम्मेदारी –

समारोह के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती को सौंपी गई है। आमंत्रण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र के प्रारूप तैयार करने का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती तथा तहसीलदार सक्ती को दिया गया है। वहीं, आमंत्रण पत्रों के वितरण की व्यवस्था तहसीलदार सक्ती एवं उप संचालक पंचायत सक्ती सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, स्टॉल, मंच, टेंट, साउंड सिस्टम, माइक और प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, उप संभाग सक्ती को सौंपी गई है। मंच पर बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीएम सक्ती संभालेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और साफ-सफाई पर भी जोर –

समारोह में आने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा नगर पालिका सक्ती एवं बाराद्वार के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा की जाएगी। मंच संचालन एवं उद्घोषणा की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती को दी गई है।

इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका सक्ती एवं बाराद्वार के अधिकारियों को दी गई है। इसके अतिरिक्त आयोजन से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कलेक्टर जयश्री जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दायित्वों का समय-सीमा में आपसी समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Latest

खबर पाली9 मिनट ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर26 मिनट ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती मे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ..

न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी .. सक्ती, जिले में लंबे समय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending