खबर सक्ती ...
निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार ..

30 लोहे की सेटरिंग प्लेट बरामद, चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त ..
सक्ती, जिले के हसौद थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल भवन से लोहे की सेटरिंग प्लेट चोरी करने के मामले में हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गईं 30 लोहे की सेटरिंग प्लेट, जिनकी अनुमानित कीमत 24 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की हैं। साथ ही चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को 31 अक्टूबर 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़पार निवासी बंशी साहू (34 वर्ष) ने थाना हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम हसौद स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल (स्वामी आत्मानंद स्कूल) में नवीन भवन निर्माण के लिए छत की ढलाई संबंधी सेटरिंग सामग्री रखी गई थी। निर्माणाधीन भवन में खिड़की और दरवाजे नहीं लगे होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर 30 लोहे की सेटरिंग प्लेट चोरी कर ले गए थे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/2026, धारा 305(ए), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छह लोगों ने मिलकर स्कूल भवन से सेटरिंग प्लेट चोरी की है और उन्हें छिपाकर रखा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश देकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की गईं सभी 30 सेटरिंग प्लेट बरामद कर ली गईं। घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-CH-2787 और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-AU-1016 को भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
(1) फिरत कुमार नागेश (25 वर्ष), निवासी हसौद।
(2) रमेश कुमार साहू (22 वर्ष), निवासी हसौद।
(3) रविशंकर बर्मन (32 वर्ष), निवासी हसौद।
(4) सुभाष खूंटे (22 वर्ष), निवासी धमनी।
(5) रवि यादव (21 वर्ष), निवासी हसौद।
(6) कुमार सिंह चौहान (60 वर्ष), निवासी हसौद।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विंटन साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जयराम साहू, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र वारेन तथा आरक्षक गंगाराम यादव, राजेश यादव, शिवगोपाल रात्रे, राजू खूंटे एवं गोपेश्वर नेताम का विशेष योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















