Connect with us

खबर कोरबा

मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

Published

on

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत ..

कोरबा, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और युवाओं में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा जिले में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) के माध्यम से निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी माधुरी सोम ठाकुर के निर्देशन में जिलेभर के शैक्षणिक संस्थानों में यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से परिचित कराया जाएगा, ताकि वे एक सशक्त और जागरूक लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि 2 नवंबर से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिताएं 20 नवंबर 2026 तक जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में गठित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन पहले विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर, इसके बाद विधानसभा स्तर और अंत में जिला स्तर पर किया जाएगा। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे।

मतदाता सूची और मतदान के महत्व पर लिखेंगे निबंध –

निबंध प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ शामिल हैं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), वीवीपैट (VVPAT), मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ ही लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

तीन चरणों में होगा प्रतिभाओं का चयन –

प्रतियोगिता का पहला चरण विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 5 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान से चयनित शीर्ष दो विद्यार्थी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विधानसभा स्तर पर 10 से 13 नवंबर के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यहां चयनित शीर्ष 10 छात्र-छात्राएं 16 से 18 नवंबर तक कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर चयनित 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं 20 नवंबर तक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करने के साथ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

संस्थानों को 5 नवंबर तक प्रतिवेदन भेजने के निर्देश –

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूलों और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों, ELC नोडल अधिकारियों एवं ELC कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया है कि दीपावली अवकाश से पूर्व 5 नवंबर तक अपने-अपने संस्थानों में दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। आयोजन के बाद संक्षिप्त प्रतिवेदन, विजेता विद्यार्थियों के नाम, कक्षा, संस्था का नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ कार्यक्रम के दो से तीन फोटोग्राफ अथवा शॉर्ट वीडियो क्लिप निर्धारित माध्यम से प्रेषित करने को कहा गया है।

विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद विधानसभा तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी। निर्वाचन जागरूकता की इस पहल से युवाओं में मतदान के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है।

Latest

खबर सूरजपुर ..1 घंटा ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..2 घंटे ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को ..

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा .....

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब ..

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर , मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

विज्ञान के मॉडल में दिखा भविष्य का भारत, विद्यार्थियों के नवाचार ने किया प्रभावित ..

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण विकास तक के मॉडल बने आकर्षण का...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी .. सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

परसदाखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल, छद्म खरीददार से कराई शराब की खरीदारी,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending