Connect with us

खबर सूरजपुर ..

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

Published

on

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का अभिनंदनीय कदम ..

सूरजपुर, प्रशासनिक व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों के बीच सामाजिक सौहार्द, आपसी आत्मीयता और सकारात्मक संवाद को महत्व देना किसी भी अधिकारी की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है। इसी भावना को साकार करते हुए सूरजपुर जिले की कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने दीपावली पर्व के अवसर पर पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने की पहल की है। उनकी इस पहल को प्रशासन और पत्रकार जगत के बीच बेहतर संबंधों की दिशा में एक सराहनीय एवं सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थापना के बाद अपने पहले वर्ष के दौरान ही श्रीमती रेना जमील द्वारा पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय विशेष महत्व रखता है। त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी बढ़ता है, जब खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा की जाएं। इसी भावना के अनुरूप उन्होंने जिले के पत्रकारों को दीपावली की खुशियों में सहभागी बनाने का प्रयास किया है।

दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, विश्वास और रिश्तों में मिठास घोलने का अवसर भी है। ऐसे में जिले के प्रशासनिक मुखिया द्वारा पत्रकारों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर उनके साथ त्योहार मनाने की पहल निश्चित रूप से स्वागतयोग्य है। पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होने के साथ ही शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी भी हैं। उनकी भूमिका को सम्मान देते हुए इस प्रकार का आयोजन प्रशासनिक संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को भी प्रदर्शित करता है।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार आज 5 नवंबर 2026 को शाम 6:30 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के सभी सम्माननीय पत्रकारों को सादर आमंत्रित किया गया है।

निश्चित रूप से यह पहल केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और संवाद की संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाला प्रयास है। उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन प्रशासन और पत्रकारों के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद का अवसर भी बनेगा।

Latest

खबर सूरजपुर ..15 मिनट ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..1 घंटा ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को ..

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा .....

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब ..

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर , मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

विज्ञान के मॉडल में दिखा भविष्य का भारत, विद्यार्थियों के नवाचार ने किया प्रभावित ..

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण विकास तक के मॉडल बने आकर्षण का...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी .. सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

परसदाखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल, छद्म खरीददार से कराई शराब की खरीदारी,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending