Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती कलेक्टर पहुंची रैनखोल, विश्व मलेरिया दिवस पर प्रचार रथ को हरीझंडी दिखाकर किया रवाना ..

Published

on

हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए , जिससे तापमान में होने वाली वृद्धि से बचा जा सके और स्वच्छ ऑक्सीजन की प्राप्ति हो सके – कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ..

सक्ती, विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के दूरस्थ ग्राम रैनखोल में विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और जन जागरूकता रैली निकाली गई। ज्ञात हो की सक्ती जिला अंतर्गत दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र रैनखोल तथा बरपाली सेक्टर, जर्वे सेक्टर में मलेरिया के रोगी मिलते रहे हैं जिस कारण से कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा विश्व मलेरिया दिवस आयोजन इन क्षेत्रों में जनजागरूकता तथा घर घर मलेरिया जांच हेतु चुना गया । विगत वर्ष में इन क्षेत्रों में 5 मरीज पाए गए थे। रैनखोल से मलेरिया जागरूकता रथ तथा रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सूरज सिंह राठौर, जिला मलेरिया अधिकारी, सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर ने उपस्थित विद्यार्थियों के माध्यम से जनसमुदाय से मलेरिया डेंगू, चिकुनगुनिया, जीका बुखार फैलाने वाले मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए अपील की गई। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने जीवन काल में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही अपने बच्चों की तरह उसकी देखभाल करना चाहिए, जिससे कि विश्व तापमान में वृद्वि से बचा जा सके और स्वच्छ ऑक्सीजन या हवा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि अपने घर परिवेश को स्वच्छ रखने से मच्छर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिलेगी तभी मलेरिया को खत्म करना संभव हो सकेगा। वही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सूरज सिंह राठौर द्वारा मलेरिया नियंत्रण के लिए सभी से सहयोग की यह अपेक्षा की गई, कि यदि हर व्यक्ति अपने घर में प्रति सप्ताह साफ पानी के बर्तनों/टंकी/कूलर आदि का पानी बदलता रहें और साफ पानी को ढंक कर रखे तब हम मलेरिया डेंगू, चिकुनगुनिया, जीका बुखार फैलाने वाले साफ पानी के मच्छरों को पैदा होने से आसानी से रोक सकते हैं और इन बीमारियों को नियंत्रित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वास्तव में साफ पानी सभी के घरों में होता है। अतः साफ पानी के प्रबंधन में जनसहभागिता की अहम भूमिका हैं। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता हैं इसलिए बुखार आने पर स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर तत्काल निःशुल्क जांच कराएं और पूर्ण उपचार प्राप्त करें। इसके साथ ही सक्ती जिले के ग्राम रैनखोल की स्कूल प्रांगण में विश्व मलेरिया दिवस पर संदेशात्मक जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending