खबर सक्ती ...
सक्ती में आबकारी का बड़ा छापा: 5लीटर से अधिक महुआ शराब के साथ आरोपी राज सिंह राजपूत गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई: घर से चल रहा अवैध शराब कारोबार, आदतन तस्कर भेजा गया जेल ..
सक्ती, कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 18 सक्ती में छापेमारी कर एक आदतन अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 18 निवासी राज सिंह राजपूत, पिता लाखन सिंह, अपने घर में महुआ शराब का अवैध रूप से संग्रहण कर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए विभाग ने पहले एक छद्म ग्राहक भेजा, जिसने आरोपी से महुआ शराब की खरीदारी की। इससे अवैध शराब बिक्री की पुष्टि होते ही आबकारी टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
जांच और तलाशी के दौरान आरोपी के घर से कुल 26 प्लास्टिक पाउच में भरी लगभग 5.2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। टीम ने मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी टीम के परसराम कहरा और बसंती चौधरी का विशेष योगदान रहा, जिनकी तत्परता और सक्रियता से यह सफलता प्राप्त हुई।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login