Connect with us

ख़बर रायपुर

चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर महंत दंपति का संदेश—प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना ..

Published

on

शक्ति उपासना और नई ऊर्जा का पर्व: महंत दंपति ने दी शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का किया गौरवगान ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों, माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने संदेश में कहा कि चैत्र मास के प्रथम दिन से प्रारंभ होने वाला हिंदू नववर्ष नव ऊर्जा, नव संकल्प और नव चेतना का प्रतीक है। इसी पावन दिन से शक्ति उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होता है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक बदलाव, आत्मबल और नई शुरुआत के लिए प्रेरित करता है।

डॉ. महंत ने कहा कि गुड़ी पड़वा विशेष रूप से महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष के स्वागत का उत्सव है। यह पर्व आशा, उत्साह और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और उत्सवधर्मिता का संदेश देता है।

कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध देवी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में मां महामाया, मां सर्वमंगला, मां मड़वा रानी, मां महामाई दाई, मां अष्टभुजी, मां डोकरी दाई, मां शीतला, मां काली माई, मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी, मां कंकाली, मां बिलईमाता, मां नाथल दाई एवं मां चंद्रहासिनी देवी जैसे विभिन्न स्वरूपों में आस्था और संस्कृति गहराई से रची-बसी है। यह आध्यात्मिक विरासत छत्तीसगढ़ की पहचान को सशक्त बनाती है।

सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में प्रदेश की धरती भक्ति, साधना और शक्ति आराधना से आलोकित हो उठती है। देवी उपासना न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक समरसता, सकारात्मक सोच और आंतरिक चेतना का भी संचार करती है।

अंत में महंत दंपति ने मां भगवती से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास बना रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending