Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में खादी ग्रामोद्योग योजनाओं का औचक निरीक्षण, प्रबंध संचालक आईएएस रीता यादव ने स्वरोजगार इकाइयों की जमीनी हकीकत परखी ..

Published

on

हितग्राही इकाइयों का निरीक्षण कर प्रबंध संचालक ने सराहा महिला का स्वरोजगार प्रयास, अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती रीता यादव (आईएएस) ने जिले में संचालित विभागीय योजनाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से लाभान्वित हितग्राहियों की इकाइयों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

जिला पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रबंध संचालक श्रीमती यादव ने ग्राम पंचायत सकरेली कला में संचालित फर्नीचर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। इकाई संचालक पवन साहू ने बताया कि इस यूनिट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 40 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रबंध संचालक ने इकाई में चल रही गतिविधियों का अवलोकन कर कार्यों की सराहना की।

इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत पोरथा में महिला हितग्राही श्रीमती नंदिनी राठौर द्वारा बैंक ऋण के माध्यम से संचालित ब्यूटी पार्लर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला के स्वरोजगार प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अन्य महिलाओं को भी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती यादव ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने पर बल दिया। साथ ही ग्रामोद्योग के अंतर्गत नई इकाइयों की स्थापना के प्रकरण तैयार कर बैंकों को भेजने के लिए प्रभारी अधिकारी आशीष सिंह राठौर को आवश्यक निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हों, जिससे गांवों में ही रोजगार सृजन हो और लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending