Connect with us

खबर सक्ती ...

अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष फिर बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन ..

Published

on

समाज की एकजुटता का संदेश: अग्रवाल सभा सक्ती की कमान फिर संभालेंगे श्यामसुंदर अग्रवाल ..

सक्ती, अग्रवाल सभा सक्ती की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार 17 मार्च को हटरी धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें नए सत्र के लिए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्यामसुंदर अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही उपस्थित समाज बंधुओं ने करतल ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया।

अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद श्यामसुंदर अग्रवाल ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलते हुए सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाकर समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, गोविंदराम कथूरिया एवं आनंद अग्रवाल ने रोली तिलक लगाकर, अग्रसेन दुपट्टा व मोती की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

बैठक में आगामी 4 व 5 अप्रैल को रायपुर में आयोजित होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा प्रकाशित होने वाली ‘अग्र धरोहर’ पत्रिका में सक्ती के समाजसेवियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी भेजने पर भी सहमति बनी।

बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए बायोडाटा सेंटर प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। यह सेंटर स्टेशन रोड स्थित होटल गिरिराज रेन बसेरा में संचालित होगा। इसके संचालन के लिए एक समिति गठित की गई है, जिसमें रामावतार अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अशोक खेतान, मुकेश अग्रवाल और हरिओम अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में समाज को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने रायपुर में आयोजित परिचय सम्मेलन व पत्रिका प्रकाशन की सराहना करते हुए समाजजनों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। वहीं सुधीर अग्रवाल और महेश अग्रवाल (अधिवक्ता) ने सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया। आदित्य अग्रवाल ने शहर में कन्या भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिस पर अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही इस दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी पहल पवन अग्रवाल द्वारा की गई है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अग्रवाल सभा सक्ती की नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा, जिसका अधिकार अध्यक्ष को प्रदान किया गया है।

बैठक में श्यामसुंदर अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गोविंदराम कथूरिया, कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, मुकेश बंसल, राजकुमार अग्रवाल, जगदीश बंसल, अमरलाल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, महेश अग्रवाल, ऋषि कुमार गोयल, अनुराग जिंदल, पीयूष कथूरिया, हरिश्चंद्र अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रवि गोयल, राजीव अग्रवाल, पूनमचंद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, वीरेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अशोक खेतान, सतीश अग्रवाल, श्यामसुंदर कथूरिया, अनूप कथूरिया, सौरभ गर्ग, आदित्य अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमन गर्ग, विवेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रवी गर्ग, चमन अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, रवि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending